जाति गणना की घोषणा करना कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जीत:रामराज गोंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य राहुल गाँधी के वर्षो के मेहनत और अथक प्रयासों से सड़क से लेकर संसद तक जाति जनगणना कराए जाने की  मांग को लेकर लड़ाई लड़ते रहे। बीजेपी सरकार द्वारा जाति जनगणना कराने की घोषणा करना पड़ा जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता व आम जन में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी जिसके उपलक्ष्य में शुक्रवार को धन्यवाद जुलूस पद यात्रा कर आम जन को जातीय जनगणना के बारे में जन जागरण किया गया।

यह पद यात्रा बढ़ौली चौक से शुरू होकर मेन चौक, महिला थाना से कचहरी होते हुए बढ़ौली चौक पर समापन किया गया।

जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि जातीय जनगणना कराना हमारे नेता राहुल गाँधी के प्राथमिकताओं में एक था। मेरे नेता मानना है कि जिसकी जितनी भागेदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी होनी चाहिए जातीय जनगणना होने से आरक्षण व अन्य जगहों जहां 50प्रतिशत का प्रतिबंध है वह खत्म हो जाएगा।

शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि जातिय जनगणना कराने से पूरे देश में सभी जातियों का पता चल जाएगा कि जिससे जनगणना के अधार सभी लोगों उनकी हिस्सेदारी सुनिश्चित हो पाएगी। पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश ओझा पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान में जातीय जनगणना कराना आवश्यक था जिसकी मांग हमारे नेता राहुल गाँधी द्वारा वर्षों से कि जा रही थी जिसके आगे बीजेपी सरकार को झुकना पड़ा और जातिय जनगणना कराने की घोषणा करना पड़ा कांग्रेस शासित प्रदेशों में जातीय जनगणना के अधार पर सबकी हिस्सेदारी दी जा चुकी है।

उक्त अवसर  संगीता श्रीवास्तव, बाबूलाल पनिका, राजबली पाण्डेय, दयाशंकर पाण्डेय, शरद पनिका, पीसीसी सदस्य आशुतोश दुबे, निगम मिश्रा, राजेश कुंबले,बंसीधर पाण्डेय, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरज वर्मा, कौशल देव, फूलचंद कोल, मुन्नू रॉय, रामरूप शुक्ला, गुलाब तिवारी, जेपी शर्मा, बुल्लू कोल, शिवपूजन विश्वकर्मा, विजय सिंह पटेल, श्रीकांत मिश्रा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?