मझगाई रेंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध मिट्टी खनन पर कसा शिकंजा।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) जयमोहनी भुर्तिया गांव के समीप वन क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन हो रहा था। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को सीज कर दिया और अज्ञात व्यक्तियों सहित ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया।

वन विभाग की कार्रवाई, अवैध खनन पर लगाम

वन क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि वन विभाग ने अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए वन क्षेत्र की सुरक्षा और संरक्षण के लिए कदम उठाए हैं। अवैध खनन से वन क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंच रहा था, जिसे रोकने के लिए विभाग ने यह कार्रवाई की है।

अवैध खनन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?