अमित मिश्रा
पंचशील मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का हुआ उद्घाटन
उरमौरा स्थित चूर्क तिराहे के समीप हॉस्पिटल का शुभारंभ
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पंचशील मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के नए भवन का मुख्य अतिथि घोरावल विधायक डॉ अनिल मौर्य व सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान डॉ अनुपमा मौर्य ने बताया कि अब हॉस्पिटल अपने बिल्डिंग में संचालित हो रहा है। अब जनपद के लोगो को निजी हॉस्पिटल बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।
जनपद के गरीब आदिवासी आम जनमानस की स्थित को देखते हुए सभी सुविधाओं को एक ही बिल्डिंग के नीचे उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। वही अस्पताल द्वारा महीने में एक दिन निःशुल्क शिविर लगाकर इलाज किया जाएगा।
इस दौरान डायरेक्टर पवित मौर्या ने बताया कि हॉस्पिटल उद्घाटन के दौरान दर्जनों मरीज के निःशुल्क दवा इलाज करते हुए आगे भी इस तरह की सेवाएं आम जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।







