बरैला महादेव मन्दिर पर 19 मई से होगा अभिषेकात्मक महायज्ञ, हुआ ध्वज पूजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

19 से 27 मई तक चलेगा श्रीराम कथा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पौराणिक बरैला महादेव मंदिर पर विगत वर्षों की भांति 6 वर्ष होने जा रहे अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ 19 मई से 27 मई तक होगा।

जानकारी देते हुए आचार्य पंडित सौरभ भारद्वाज ने बताया 19 मई से 27 मई तक यज्ञ होना है जिसके लिए मंगल कलश शोभायात्रा 19 मई प्रातः 7:00 बजे बरकरा जलाशय से मंदिर तक 151 कलस के साथ पूजन प्रारंभ किया जाएगा अतः यज्ञ के दौरान प्रतिदिन भोलेनाथ का अलग-अलग पदार्थ से रुद्राभिषेक किया जाएगा एवं रात्रि कालीन प्रवचन शाम 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक किया जाएगा। श्री राम कथा प्रवचन के लिए आजमगढ़ उत्तर प्रदेश से पंडित बाल गोविंद शास्त्री महाराज का शुभ आगमन होगा एवं काशी की पवित्र धरती से मानस गंगा प्रियंका पांडेय का शुभागमन होगा।

महायज्ञ को लेकर आज ध्वज पूजन संपन्न किया गया, यज्ञ कमेटी के संरक्षक अरविंद शरण सिंह, बृजेश शरण सिंह, रवि प्रकाश पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय,संदीप कुमार सिंह व मंदिर के पुजारी देवनाथ बाबा , अखिलेश चतुर्वेदी ने संकल्प लेकर यज्ञ निर्विघ्नता के लिए सैकड़ो भक्तों के द्वारा पूजन अर्चन किया गया।

  इस अवसर पर पंडित राजकुमार पाण्डेय, दीपेंद्र विद्यार्थी, विनय चौबे, धीरज शास्त्री, राजाराम बाबा सहित सैकड़ो भक्तगण मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?