पहलगाम आतंकी हमले के मृतको को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष नन्दलाल के नेतृत्व में पहलगाम जम्मूकश्मीर में निर्दोष हिंदुओं की आतंकवादियों द्वारा निर्मम हत्या करने पर मृत आत्माओं की शांति के लिए जिला कार्यालय पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त किया गया।

इस दौरान शोक संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा की हिन्दुओ से जाति पूछकर की गयी हत्याए भारतीय राजनिति के लिए कलंक है और मांग की इन आतंकवादियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाये ! प्रार्थना की गयी की मृत आत्माओ को शांति प्रदान करे साथ ही घायलों को जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना की गयी ।


इस शोक संवेदना में मुख्य रूप से जिला मंत्री संतोष शुक्ला, शंभू नारायण सिंह, अनूप तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश चौबे , प्रसन्न पटेल,  रामनिवास तोमर, बृजेश श्रीवास्तव, अशोक पाण्डेय, अतुल पाण्डेय, रामगति चौहान, कैलाश तिवारी , राजन पाण्डेय व लव कुश आदि उपस्थित रहे ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?