बाबा साहब का जीवन समतामूलक समाज निर्माण के लिए समर्पित था: रामचन्द्र कन्नौजिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति विचार गोष्ठी सम्पन्न हुयी। गोष्ठी मे बतौर मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कन्नौजिया व विशिष्ठ अतिथि के रुप में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा सुधीर हलवासिया मौजूद रहे। गोष्ठी का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया।गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत ने किया।


गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामचंद्र कन्नौजिया ने कहा कि बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जीवन समतामूलक समाज निर्माण के लिए समर्पित था। वंचितो , दलितो और कोटि कोटि मानवों को अधिकार दिलाना उनका संकल्प था। वे सामान्य मनुष्य नही बल्कि एक महामानव थे, बाबा साहब का मिशन देश का मिशन है , वह एक व्यक्ति का मिशन नही है बल्कि भारत की मजबूती का मिशन है, एकता और अखण्डता का मिशन है भारत को दुनिया की बड़ी ताकत बनाने का मिशन है।

बाबा साहब के संकल्पों को पूर्ण करने हेतु भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। जिसमें प्रधानमंत्री के पहल पर देश के करोड़ो वंचितों के आत्मबोध, सशक्तिकरण और उनके सम्मान हेतु भारत रत्न भीमराव अंबेडकर से जुडे़ पांच स्थानो का पंचतीर्थ के रुप में विकसित किया गया है, जिसमें मध्य प्रदेश के महू में बाबा साहब की जन्मभूमि, लंदन में डॉ0 अंबेडकर मेमोरियल बाबा साहब की शिक्षा भूमि, नागपुर महाराष्ट्र बाबा साहब की दीक्षा भूमि, मुंबई महाराष्ट्र बाबा साहब की चैत्य भूमि, दिल्ली बाबा साहब की महापरिनिर्वाण भूमि को पंचतीर्थ के रुप में आज दुनिया में जाना जा रहा है।

इसी तरह से उत्तर प्रदेश की सरकार ने भी लखनऊ में भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केन्द्र का निर्माण जिसमें बाबा साहब की 25 फीट ऊंची प्रतिमा, पुस्तकालय, शोध केन्द्र, अत्याधुनिक प्रेक्षागृह एवं संग्रहालय की स्थापना श्रमिकों एवं वंचितों के बच्चों की उत्तम शिक्षा हेतु सभी 18 मण्डल मुख्यालयों पर अटल आवासीय विद्यालय का संचालन डॉ0 भीमराव अंबेडकर छात्रावास योजना अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्रों को शिक्षा मे सहायता के लिए छात्रावासों का पुननिर्माण और नवनिर्माण प्रदेश सरकार द्वारा कराया गया।


गोष्ठी को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि सुधीर हलवासिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली मोदी की सरकार ने बाबा साहब के विचारों की प्रेरणा से लगातार काम कर रही है, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार ने ऐसी कई योजनाएं शुरु की है जिनका मूल उद्देश्य अनुसूचित वर्ग का कल्याण है ताकि परंपरागत रुप से पिछड़े हुए इस वर्ग के लोग सबल बन सके उनके आत्म सम्मान मे वृद्धि हो और वे समाज और देश की प्रगति में बराबर के साझेदार बन सके। बाबा साहब ने धारा 370 का उस समय पुरजोर विरोध किया था और उन्होने यह भी कहा था कि जब देश मे भ्रष्टाचार चरम पर हो जाये तो देश की करंसी को भी समय समय पर बदलते रहना चाहिए। आज उन्ही के विचारों को मोदी ने पूर्ण करके दिखाया है।


गोष्ठी को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि बाबा साहब के पाथेय जिसकी परिकल्पना थी अन्त्योदय, आज बाबा साहब के नाम पर तमाम राजनीतिक दल अपनी रोटी सेंकते है और उनके सिद्धांतो उनकी परिकल्पना को भूल जाते है। विगत 70 सालों से देश में कांग्रेस की सरकार रही परन्तु बाबा साहब को भारत रत्न का सम्मान नही दे सकी लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न देकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया है।


गोष्ठी को संबाधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर के विजन को भारतीय जनता पार्टी की सरकार संकल्प के रुप मे लेकर काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरणा से स्वदेशी रुप से विकसित नये भुगतान एप (भीम एप) भारत इंटरफेस फॉर मनी का नाम भारत के संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉ0 भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा गया। इस एप के माध्यम से सबसे गरीब व वंचित वर्ग के लोगो के व्यवसाय को प्रौद्योगिकी के माध्यम से सशक्त बनाया जा रहा है। इसी तरह से डबल इंजन की सरकार द्वारा अनेको योजनाएं अनुसूचित समाज एवं गरीबों के लिए समर्पित है।


गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने आये हुए अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया साथ ही विचार गोष्ठी में आये हुए सभी प्रबुद्ध लोगो का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।


गोष्ठी में मुख्यरुप से पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, पूर्व सांसद रामशकल , नरेन्द्र कुशवाहा, नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, अशोक कुमार मौर्या, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, नागेश्वर गोंड, सरजू बैसवार, अमरेश चेरो, सुषमा गोंड, ज्योति खरवार, कैलास बैसवार, पन्नालाल पासवान, पुष्पा सिंह, ओमप्रकाश यादव, कमलेश चौबे, बृजेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, आलोक सिंह, बीएन गुप्ता, कुसुम शर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?