महात्मा ज्योतिबाफुले व सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म पर लगी रोक हटाई जाय: रमेश गौतम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर पर विरोध प्रदर्शन करते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले के महान जीवन पर आधारित फिल्मों पर लगी रोक को हटाया जाए।


जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा हाल ही में महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले के महान जीवन और संघर्षों पर आधारित एक महत्वपूर्ण फिल्म पर केंद्र सरकार के अधीन कार्यरत सेंसर बोर्ड द्वारा रोक लगाई गई है। यह रोक न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर आघात है, बल्कि हमारे देश के महान समाज सुधारकों की विचारधारा को दबाने का भी प्रयास प्रतीत होती है।

महिला विंग प्रदेश उपाध्यक्ष सुशीला वर्मा ने कहा महात्मा फुले और माता सावित्रीबाई फुले ने सदियों से चली आ रही सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया और शिक्षा, नारी सशक्तिकरण तथा समतामूलक समाज की स्थापना के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। उनकी जीवन यात्रा को जनमानस तक पहुँचाना आज के समय की आवश्यकता है ताकि देश के युवा उनके विचारों से प्रेरणा ले सकें।


इस अन्यायपूर्ण रोक का विरोध करते हुए वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष केवल कुशवाहा ने राष्ट्रपति से मांग किए कि:सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म पर लगाई गई रोक को तुरंत हटाने का निर्देश दिया जाए। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और इतिहास के सही चित्रण को सुनिश्चित किया जाए। ऐसे महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने में सरकार सकारात्मक भूमिका निभाए।

इस मौके पर महिला विंग जिलाध्यक्ष अंजनी कुशवाहा,गोविंद चौबे,राकेश कुमार यूथ प्रदेश सचिव, अनवर अली माइनॉरिटी विंग,लक्ष्मण मौर्या,शैलेन्द्र मौर्या, डॉ राम आसरे पटेल, समीर खान, राजेश कुमार,जय हिंद चौहान,एडवोकेट ज्ञानेंद्र कुमार,शमशान अली आदि शामिल रहे।

Leave a Comment

1363
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?