आईआईटी मेन्स परीक्षा मे एमबीएम के तीन छात्रो ने 98.4 परसेंटाइल हासिल किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

अश्वनी , मुकेश व प्रखर ने हासिल किए 98.4 परसें

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में माँ वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्रों अश्वनी पटेल, मुकेश और प्रखर चौहान ने आईआईटी मेन्स परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.4 परसेंटाइल हासिल कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। इन छात्रो के शानदार उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है।

वही विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यदेव कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। हम आशा करते हैं कि वे भविष्य में और भी ऊंचाइयों को छूएंगे।

विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने भी दोनों छात्रों की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा, “इनकी मेहनत और लगन ने यह सिद्ध कर दिया कि सफलता केवल परिश्रम से ही संभव है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक होगी। शिक्षकों ने भी दोनों मेधावी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके निरंतर सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ने की कामना की।
विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लोग अश्वनी और प्रखर की इस शानदार उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?