एक बार फिर लकड़बघ्घा का आतंक, महिला पर किया हमला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बीजापुर (सोनभद्र)। जिले में एक बार फिर लकड़बघ्घा का आतंक देखने को मिला है। मंगलवार रात्रि डोडहर गाँव के टोला बेलहवा में 34 वर्षीय सुनीता देवी, पत्नी विजय कुमार बैगा पर लकड़बघ्घा ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

परिजनों के अनुसार, सुनीता देवी पर हमला होते ही उनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार और गाँव के लोग मौके पर पहुंचे। लाठी-डंडों की मदद से उन्होंने लकड़बघ्घे को भगाया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद घायल महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही रेंजर रमेश कुमार मौर्या मौके पर पहुँचे। उन्होंने बताया कि घायल महिला का इलाज वन विभाग द्वारा कराया जा रहा है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि हमले में किसी की जानमाल की क्षति होती है, तो सरकार की ओर से 5 लाख रुपए की सहायता राशि तत्काल दी जाएगी।

गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में लकड़बघ्घे द्वारा ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल किया जा चुका है। गाँव के लोग इस जानवर के आतंक से भयभीत हैं और वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं । बाजार कॉलोनी डोडहर पुनर्वास, सिरसोती, वन रेंज जरहा की घटना ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?