विश्व कल्याण राष्ट्रीय मानव समाज पार्टी ने मनाया स्थापना दिवस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

न्यूज डेस्क

गाजीपुर के लंका मैदान में जुटे देशभर के पदाधिकारी, संगठन विस्तार और सामाजिक उत्थान पर हुआ मंथन

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) ।
विश्व कल्याण राष्ट्रीय मानव समाज पार्टी का प्रथम स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को गाजीपुर स्थित लंका मैदान में भव्य रूप से संपन्न हुआ। देशभर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना, समाज के वंचित वर्गों की आवाज बुलंद करना और आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय विश्वकर्मा (पूर्व सांसद प्रत्याशी, गाजीपुर) ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में संगठन की स्थापना के मूल उद्देश्यों, अब तक की उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है।

समारोह में मंच पर मौजूद अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में शामिल रहे:

भूपचंद विश्वकर्मा – राष्ट्रीय प्रधान महासचिव,

विनोद विश्वकर्मा – राष्ट्रीय अध्यक्ष, व्यावसायिक प्रकोष्ठ,

पंडित नागेंद्र कुमार विश्वकर्मा – राष्ट्रीय अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चाएडवोकेट राजेश विश्वकर्मा – प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश (पूर्व जिला अध्यक्ष, सोनभद्र; भावी विधायक प्रत्याशी – विधानसभा 401, रॉबर्ट्सगंज, मिशन 2027)

एडवोकेट राजेश विश्वकर्मा – प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश (पूर्व जिला अध्यक्ष, सोनभद्र; भावी विधायक प्रत्याशी – विधानसभा 401, रॉबर्ट्सगंज, मिशन 2027)

    इसके अतिरिक्त विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: ओमकार विश्वकर्मा – जिला अध्यक्ष, जौनपुर, श्यामू राजभर – मंडल अध्यक्ष, सुरेश विश्वकर्मा – जिला अध्यक्ष, चंदौली, संजय विश्वकर्मा – जिला संगठन मंत्री, अनूप शर्मा – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बिहार, विमल विश्वकर्मा – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश, श्याम जी विश्वकर्मा – जिला अध्यक्ष, गाजीपुर, गौरव विश्वकर्मा – जिला महामंत्री, जौनपुर

      समारोह में वक्ताओं ने एकजुटता, सामाजिक समरसता और राजनीतिक भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। अंत में सभी पदाधिकारियों ने यह संकल्प लिया कि वे समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाते हुए पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

      Leave a Reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      1543
      वोट करें

      भारत की राजधानी क्या है?