वेतन भुगतान की मांग को लेकर आशा वर्करो का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

कलेक्ट्रेट परिसर में यूपी आशा वर्कर यूनियन ने बुलंद की आवाज

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन के बैनर तले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवां एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा की आशा कर्मियों ने भुगतान में हेर फेर और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए संबंधितों के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को नामित ज्ञापन संबंधित को देखकर आवाज बुलंद किया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष जानकी देवी, उपाध्यक्ष मीरा देवी ,महामंत्री तारा देवी ने बताया कि जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवां एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा में भुगतान में हो रहे लापरवाही के संदर्भ में आज ज्ञापन देकर मामले से अवगत कराया गया है।

वही बता दें कि आशा कर्मियों को पोलियो का भुगतान, पीवी का भुगतान, फाइलेरिया का भुगतान, नसबंदी का भुगतान एवं जननी सुरक्षा का भुगतान, मोबाइल रिचार्ज का भुगतान आशा कर्मियों को नहीं मिल रहा है क्लेम फॉर्म में कटौती की जा रही है। अधीक्षक और वीसीपीएम से भुगतान को लेकर बात करने पर डांट फटकार व आशा से निकलने की धमकी मिलती है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा में राज्य बजट का भुगतान आशा बहनों का चार माह से नहीं हुआ है संचारी का भी भुगतान नहीं मिल सका है वही आशाओं को सीबैंक एन सीडी को पैसा नहीं मिलता है आशाओं ने बताया कि पिछले 2024 से 2025 तक का भुगतान एक हफ्ते में हो जाता है तो ठीक नहीं तो पुनः विवश हो कर आशा बहाने एक हफ्ते बाद धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।

इस मौके पर राधिका देवी, संगीता देवी ,इंद्रावती, राजेश्वरी, ललिता, कमलावती ,विमला, सीमा, प्रमिला, गीता, सुशीला सहित आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?