बभनी और पकरी ने मैच जीतकर किया अगले चक्र में प्रवेश।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र) राजा बरियार शाह खेल मैदान में चल रहे रात्रिकालीन क्रिकेट टूनामेंट के तीसरे दिन जमुई झारखंड बनाम बभनी यूपी के बीच पहला मैच रात्रि 8 बजे प्रारम्भ हुआ। टॉस जीत कर जमुई झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए जमुई ने 75 रन बनाए।

वहीं बल्लेबाजी करने उतरी बभनी के टीम के बल्लेबाजों ने ताबड़ तोड़ बल्लेबाजी करते हुए ओपन बल्लेबाजों ने छक्के और चौके की मदद से 5 ओवरों में ही मैच 9 विकेट से मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
जिसमें बभनी के शशि ने 16 गेंदों पर 42 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बभनी के खिलाड़ी शशि को रामलखन कन्नौजिया ने अपने हाथों से दिया।
वहीं दूसरा मैच इलेवन स्टार रेणुकूट बनाम पकरी के बीच खेला गया जिसमे रेणुकूट ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया और पकरी को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रण दिया ।बल्लेबाजी करने उतरी पकरी के टीम ने 8 ओवरों में 94 रन बनाए और इलेवन स्टार रेणुकूट के बल्लेबाजों ने 8 ओवरों में मात्र 70 रन ही बना पाई।
और यह मैच पकरी ने 24 रनों से जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। पकरी के खिलाड़ी अफरोज ने धुंआधार पारी खेलते हुए 20 बाल पर 31 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया।यह पुरस्कार बुंदेल चौबे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पतरिहा के हाथों दिया गया।
एम्पायर के भूमिका में सूरज कुमार और सोनू कुमार ने निभाई।स्कोरर विक्की कन्नौजिया और कमेंटेटर ओंकार शुक्ला ने किया।
इस मौके पर अमरेश कुमार ,मनोज कुमार,प्रसेनजीत,शिवम कुमार,सन्नी कन्नौजिया,अंकित कुमार,पंकज कुमार सहित खेल प्रेमियों से खेल मैदान भरा रहा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?