अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में स्थित अटल आवासीय विद्यालय का आज आयुक्त, विन्ध्याचल मण्डल, मिर्जापुर श्री बालकृष्ण त्रिपाठी ने भ्रमण किया गया। उनके द्वारा अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से वार्ता की गई और शैक्षणि सत्र-2025-26 के लिए किए गए सामाग्रियों का अवलोकन किया गया और संतोष व्यक्त किया गया।
आयुक्त द्वारा विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे जाने, मेस के संदर्भ में स्वच्छता एवं खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे जाने तथा पठन-पाठन का उत्कृष्ट वातावरण बनाये रखने का भी निर्देश दिया गया।
इस दौरान उप श्रमायुक्त, मिर्जापुर क्षेत्र, एके सिंह, तथा प्रधानाचार्य अटल आवासीय विद्यालय, गुरमुरा वीके मण्डल तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।






