मां दक्षिणेश्वर काली की निकाली गयी शोभा यात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

धूमधाम से निकली कलश यात्रा श्रद्धालुओं ने लगाई जयकारे

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के सोनभद्र नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि की पूर्व संध्या पर बाबा दंडित परिसर से माँ दक्षिणेश्वर काली की कलश यात्रा माताओ बहनों के द्वारा कलश लेकर स्वर्ण जयंती चौक से होते हुये शीतला मंदिर चौराहा होकर पूरे नगर का भ्रमण किया गया।

इस दौरान महंत मृत्युंजय त्रिपाठी ने कहा चैत्र नवरात्रि के इस पावन पर्व पर काशी के विशिष्ट विद्वानों द्वारा मां दक्षिणेश्वर काली के प्रांगण में सहस्त्र चंडिका आयोजन किया जाता है इसमें दूर-दूर से श्रद्धालुओं का आगमन होता है। सायं काल की आरती का विशेष महत्व है और उसका दर्शन करने मात्र से ही लोगों का कल्याण हो जाता है और मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

इस शोभा यात्रा मे आचार्य रवि नाथ मिश्रा(काशी), पुजारी विनोद मिश्रा,पारस अग्रहरी,यूथ कांग्रेस आशुतोष दुबे, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष सत्यम पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, आनंद गुप्ता, अतुल मिश्रा, समाज सेवी मनोज केशरी, अनुराग त्रिपाठी, अनुराग पाण्डेय, विशाल पाण्डेय, विनोद पाण्डेय समेत भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?