सदर कोतवाली का मण्डलायुक्त ने किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के सदर कोतवाली का आयुक्त विन्ध्यालच मण्डल बाल कृष्ण त्रिपाठी ने निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने कोतवाली परिसर का जायजा लिया और साफ-सफाई के निर्देश दियें। इस मौके पर उन्होंने थानाध्यक्ष कक्ष, रिजर्ब बैरक, आरओ प्लांट/शुद्ध पेयजल, प्रकाश की व्यवस्था, थाना-सुरक्षा की व्यवस्था, कम्प्यूटर कक्ष, थाना दफ्तर, थाना समाधान दिवस कक्ष के साथ ही भूमि विवाद रजिस्टर, थाना समाधान रजिस्टर, जन समस्या रजिस्टर, रजिस्टर नं0-4, असलहा रजिस्टर, गैंगेस्टर रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, दुराचारियों के सूची का परीक्षण किये।

मण्डलायुक्त ने मौके पर मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी चारू द्विदेवी, थानाध्यक्ष राबर्ट्सगंज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शस्त्र रजिस्टर का मिलान कलेक्ट्रेट के शस्त्र कार्यालय से कराया लिया जाये, भूमि सम्बन्धित विवादों का निस्तारण गंभीरता के साथ से किया जाये, राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की टीम बनाकर भूमि सम्बन्धी विवादों का निस्तारण कराया जाये, ताकि विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने पाये।

इस मौके पर जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, सदर एसडीएम उत्कर्ष द्विवेदी, सीओ सिटी डॉ चारु द्विवेदी, ओएसडी कमिश्नर राजेश श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय सहित अन्य सम्बन्धितगण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?