नौगढ़ में विश्व वानिकी दिवस पर छात्रों ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली)में विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा कंपोजिट विद्यालय देवरी कला में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर दिलीप श्रीवास्तव के निर्देश पर संपन्न हुई।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शुद्ध पर्यावरण हमारे जीवन के लिए उतना ही आवश्यक है जितना कि खाद्य पदार्थ। अधिक से अधिक पौधारोपण करने से न केवल पर्यावरण शुद्ध रहेगा, बल्कि यह भविष्य में हमें फल और प्राणवायु भी प्रदान करेगा।

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा 8 के आदित्य नारायण खरवार ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान कक्षा 6 के सूरज यादव और तृतीय स्थान कक्षा 7 के आंशिक विश्वकर्मा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में नौगढ़ रेंज के वन दरोगा गुरदेव सिंह, वन दरोगा प्रशांत कुमार, वनरक्षक राजेंद्र सोनकर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश यादव, अखिलेश यादव एवं अन्य शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1414
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?