बाइक सवार ने 9 वर्षीय छात्रा को रौंदा, मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने नौ वर्षीय छात्रा को बुरी तरह से रौंद कर जख्मी कर दिया। परिजनों ने एम्बुलेंस से सीएचसी दुद्धी लाया। जहाँ चिकित्सक डॉ विनोद सिंह ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण रमेश ने बताया कि 9 वर्ष की कुमारी अंजनी पुत्री अमरसिंह निवासी बघाडू अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। पीठ पर बैग व स्कूली ड्रेस कोड के साथ घर के बाहर निकल कर जा रही थी। उसी बीच एक अनियंत्रित बाइक सवार आया और तेज रफ्तार से बुरी तरह से रौंद दिया। जिससे बालिका जख्मी हो गई। ग्रामीणों ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया। घायल बच्ची को एम्बुलेंस से दुद्धी सीएचसी लाया जहाँ चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया। परिजनों में मौत की खबर सुनते ही कोहराम मच गया। उक्त घटना की जानकारी मेमो जरिये कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?