सरकारी विद्यालयो के बच्चो की प्रतिभाओं को निखारने का अवसर है वार्षिकोत्सव: बबलू धांगर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजेश कुमार पाठक

  • वार्षिकोत्सव विद्यालय की पूरे वर्ष की उपलब्धियों का जश्न है। — डॉ बृजेश महादेव
  • यूपीएस मऊकला में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव सम्पन्न

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चतरा शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मऊकला में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि बबलू धांगर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि विद्यालय के लिए वार्षिकोत्सव एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जो छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक साथ आने, प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने और विद्यालय की उपलब्धियों का जश्न मनाने का अवसर प्रदान करता है।


समारोह का संचालन कर रहे डॉक्टर बृजेश महादेव ब्लाक स्काउट मास्टर नगवां ने कहा कि वार्षिकोत्सव में भाग लेने से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है। वार्षिकोत्सव विद्यालय की पूरे वर्ष की उपलब्धियों का जश्न मनाने का एक अवसर है। छात्रों को अपनी प्रतिभाओं को मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर देता है, इससे विद्यालय में एक सकारात्मक और उत्सवपूर्ण माहौल बनाता है और विद्यालय समुदाय में एकता और गौरव की भावना को बढ़ावा देता है।

इस आयोजन के लिए प्रधानाध्यापक प्रभु नारायण जी एवं सहायक अध्यापक बुद्धिराम जी बधाई के पात्र हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में शांति देवी अध्यक्ष और गीता देवी गाइड कैप्टन ज्वालामुखी गाइड कम्पनी उपस्थित रहीं। डॉ बृजेश महादेव ने याद दिलाया कि इस नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मैं शुरू से ही वार्षिकोत्सव का आयोजन करता रहा हूं। शासन स्तर से वार्षिकोत्सव मनाए जाने का आदेश मेरे लिए गर्व की बात है। समारोह के अंतिम चरण में कक्षा आठ के बच्चों का विदाई भी की गयी। सभी अतिथियों द्वारा बच्चों को आशीर्वचन दिया गया।

इस समारोह में रविंद्र, रेशमा, गुड्डी, रेनू व साधना को बेस्ट छात्र छात्रा के रूप में सम्मानित किया गया। वही अंत में प्रधानाध्यापक  द्वारा सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए समापन की घोषणा की गई।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?