अभिलेख छुपा कर समूह का गठन पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O कलेक्ट्रेट परिसर में कतवरिया के ग्रामीणों व सहायता समूह के लोगों ने विरोध कर सौंपा पत्र

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कतवरिया में उचित दर विक्रेता में चयनित समूह डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्वयं सहायता समूह का चयन होने के उपरांत चयन कमेटी द्वारा संबंधित अभिलेख को छुपाते हुए तथा खंड विकास अधिकारी रॉबर्ट्सगंज द्वारा बिना जांच किया गलत आरोप लगाने के संबंध में ग्रामीण व समूह के लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को पत्र देकर मामले की जांच करा कर दोषीयो के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग।
समूह अध्यक्ष विमला देवी व सदस्य मेनका द्वारा बताया गया की ग्राम पंचायत में रिक्त चल रहे उचित दर विक्रेता के दुकान का चयन हेतु कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी रावर्ट्सगंज बीते 13.01 के क्रम में अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत कतवरिया में रिक्त चल रहे उचित दर विक्रेता का चयन दिनांक 31.01. को खुली बैठक आहूत कर किया जाना है। जिसमें चयन कमेटी गठित थी जिसका पत्र संलग्न है। जिसके उपरान्त ग्राम विकास अधिकारी राकेश द्विवेदी द्वारा सभी कार्यवाही पूर्ण करते हुए और चयन सम्बन्धित शासनादेश को पढकर सुनाते हुए नियमानुसार पात्र समुह डा० भीमराव अम्बेडर स्वयं सहायता समुह ग्राम पंचायत कतवरिया का चयन किया गया, जो खुली बैठक में घोषणा की गयी। जिसके उपरान्त समुह को कोई चयन सम्बन्धी पावती पत्र नहीं दिया गया, जो कार्यवाही पूर्ण की गयी उसकी भी कापी चयन कमेटी द्वारा उक्त चयन समुह को नहीं दिया गया। परन्तु महोदय सादर अवगत हो कि उक्त चयन सम्बन्धित कार्यवाही की पूरी विडियो रिकार्डिंग समुह के पास प्रमाण है जिसमें अवगत कराना है कि उक्त चयन कमेटी द्वारा चयन सम्बन्धित कार्यवाही रजिस्टर व फोटोग्राफ छुपाया जा रहा है, जिससे साक्ष्य को मिटाते हुए खण्ड विकास अधिकारी रावर्ट्सगंज द्वारा गलत आरोप लगाया जा रहा है कि किसी समुह का चयन नहीं किया गया है। महोदय उक्त चयन सम्बन्धित प्रक्रिया कि पूरी विडियो रिकार्डिंग है जिसमे डा० भीमराव अम्बेडकर स्वयं सहायता समूह का घोषणा किया गया है। परन्तु खण्ड विकास अधिकारी द्वारा सीधे साक्ष्य को मिटाते हुए उक्त चयन को निरस्त कर पुनः चयन करने जैसे घोर लापरवाही का प्रयास किया जा रहा है जो सरासर अन्याय है। उक्त मामले का तत्काल जाँच कराया जाय। महोदय अवगत हो कि इसके पूर्व में अपर मुख्य सचिव ग्राम विकास उत्तर प्रदेश शासन के पत्र 26 अक्टूबर 2020 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसकी कापी संलग्न है, जिसमें यह स्पष्ट है कि ऐसे नये स्वयं सहायता समुह अगर राशन की दुकान के आंवटन के लिए आवेदन करते है तो सम्बन्धित जिले के जिलाधिकारी का पूर्व उन्मोदन आवश्यक होगा। जो उक्त खण्ड विकास अधिकारी महोदय व विभागीय उपायुक्त आजीविका मिशन द्वारा उक्त समुह का भी अन्मोदन कराया गया है। जिसमें समस्त परीक्षण कर पात्रता की सूची में शामिल किया गया है जिसका पत्र संलग्न है। अवगत हो कि उपायुक्त स्वतः रोजगार/मुख्य विकास अधिकारी/डी०एस०ओ०/जिला प्रबन्धक एन०आर०एल०एम० के स्वीकृति पत्र द्वारा अन्मोदन कराया गया है। अवगत हो कि उक्त समुह का गठन 06.03. 2022 से चल रहा है। जो गठन के उपरान्त विभागीय सक्षम अधिकारी बी०एम०एम० महेश कुमार द्वारा पत्र समूह का स्वीकृति करते हुए उक्त समुह में फण्ड भी जारी किया गया है। जो निम्न है इस मौके पर रीता देवी, सीमा, विद्यावती देवी, पूनम, आशा, संगीता, कमला, बसंती, उर्मिला, सावित्री, उषा, सुजीत, पारस, बबलू सहित आज लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1351
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?