नवीन कुमार
75 बच्चों को बाल पोषाहार वितरण किया गया
कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। डिजिटल साथी फाउंडेशन द्वारा स्थानीय ब्लाक के दुरूह क्षेत्र रानीडीह प्राथमिक विद्यालय के परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर (हेल्थ चेकअप कैंप) का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों, पुरुषों और महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा शुगर, ब्लड प्रेशर, बच्चों की लंबाई एवं वजन का जांच किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और बच्चों में कुपोषण जैसी समस्याओं को रोकना था। इस अवसर पर 75 बच्चों को बाल पोषाहार किट भी वितरित किए गए, जिससे बच्चों को आवश्यक पोषण प्राप्त हो सके और उनका शारीरिक विकास बेहतर हो सके।
इस सराहनीय पहल में युवा अनस्टॉपेबल गुजरात का विशेष सहयोग रहा, जिनके समर्थन से इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
डिजिटल साथी फाउंडेशन के सीईओ वेद प्रकाश ओझा ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जिले के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान विदेश कुमार,वंश नारायण डा पवन विश्वकर्मा, मुस्कान व शेर सिंह मौजूद रहे







