स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई,चालक सहित दर्जनो बच्चे हुए घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

बस चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

चालक को आयी गम्भीर चोट,उपचार जारी

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।  स्थानीय थाना क्षेत्र के मिश्री गांव के पास आज दोपहर एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसमें दर्जनों बच्चो को हल्की चोट आयी तो वही बस चालक को गम्भीर चोट आयी है। जिसे गांव वालों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया गया। वही इस स्कूली बस में लगभग तीस बच्चे सवार थे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोन स्थित एक प्राइवेट स्कूल बस लगभग तीस बच्चो को मिश्री गांव पहुंचाने के लिए गई थी जहां कुछ बच्चों को उतार कर चकरिया गांव जाने के लिए बस वापस कोन की तरफ आ रहीं थी। धर्मेंद्र पुत्र जमुना प्रसाद ने बताया कि मिश्री गांव से चलने के कुछ दूर बाद ही बस का अचानक मेन पत्ती टूट गया जिससे बस अनियंत्रित हो गयी। जिससे बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

जिसमें रिशु, प्रिंस,गायत्री,प्रियंका,कार्तिक,विवेक और अर्पिता समेत दर्जनों बच्चों को हल्की चोटें आई है। वही चालक बस में ही फंसा था जिसे काफी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकाला गया। बस चालक को कमर में काफी चोटे आई है साथ ही उसका पैर फैक्चर हो गया है।

स्थानीय अस्पताल में उपचार कराते घायल बच्चे

स्थानीय चश्मदीदों की माने तो उनका कहना है कि बस का मेन पत्ता टूटने से अचानक ही गाड़ी अनियंत्रित हो गई लेकिन चालक ने काफी हिम्मत दिखाते हुए अपनी सूझबूझ से बस को बचाया नही तो बड़ा हादसा हो सकता था अगर सड़क किनारे पेड़ से बस नहीं टकराई होती तो खाई में भी जा सकती थी।

पेड़ से टकराई स्कूल बुरी तरह हुई क्षतिग्रस्त

वही घटना के बाद घटना की जानकारी होते ही स्कूल के टीचर और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचकर दूसरे वाहन से बच्चों और ड्राइवर को तत्काल ही अस्पताल लाया जहां बच्चों को हल्की चोट होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजवा दिया गया वही ड्राइवर का इलाज हो रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?