नौगढ़ में भंवरों का आतंक, महिला पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला पर भंवरों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना ललतापुर गांव में हुई, जहां महिला अपने खेत में सरसों काटने के लिए गई थी।

भंवरों के हमले से महिला के शरीर पर कई जगहों पर गहरे निशान हो गए और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और खेत में पहुंचकर उसकी हालत देखकर दंग रह गए।

महिला को तुरंत 108 एंबुलेंस बुलाकर नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई। चिकित्सकों के अनुसार, महिला के शरीर पर कई जगहों पर डंक के निशान हैं और अगर उसकी हालत में सुधार नहीं होता है, तो उसे जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा।

गांव में लोग खेत के आसपास जाने से डर रहे हैं, क्योंकि उन्हें अंदाजा नहीं था कि शांत खेतों में इस तरह का जानलेवा खतरा मौजूद हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?