अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले अंतरराज्जीय गिरोह के तीन सदस्यो को ओबरा पुलिस ने पिकअप से 333 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए गिरफ्तार किया।पुलिस ने इस बरामद शराब की कीमत तीन लाख रुपये बताया है जो बिहार ले जाई जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के द्वारा जनपद में पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा वांछित वारण्टियों की गिरफ्तारी व अवैध शराब के तस्करी करने वाले गिरोह के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत ओबरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डाला रोड रेलवे क्रासिंग के पास से अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी कर सोनभद्र से पिकअप वाहन संख्याः- BR 06 GG 1542 से गोपनीय बाक्स बनाकर बिहार ले जा रहे कुल 333.450 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत 03 लाख रुपये) बरामद किया।
पुलिस ने मौके से बिहार राज्य में अवैध शराब तस्करी करने वाले तीन तस्करो विपिन कुमार पुत्र मदन प्रसाद यादव निवासी हुस्सेपुर पचरोखिया, थाना साहेबगंज, जनपद मुजफ्फरपुर (बिहार), अंकित कुमार यादव पुत्र धर्मेन्द्र राय यादव निवासी बावनघाट, थाना महुआ, जनपद वैशाली बिहार व वांछित अभियुक्त उपेन्द्र कुमार सिंह पुत्र चन्द्रदेव सिंह निवासी नई बस्ती थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
वही पुलिस को गिरफ्तार तस्करो ने बताया कि पिकअप वाहन में डाला के नीचे विशेष प्रकार का गोपनीय बाक्स बनाकर लोहे का चादर लगाकर तस्करी किया जाता है जो समान्यतः दिखाई नही देता है। गोपनीय बाक्स की नीचे से बोल्ट खुलवाकर ढाले का लोहे का चादर हटवाकर देखा गया तो पिकअप में आफिसर्स च्वाइस टेट्रा विस्की अग्रेजी शराब 180 ML का 1717 पैकेट व 8PM का 180 ML 48 पैकेट व खुला 21 बोतल 750 ML की कुल 333.450 लीटर अवैध अग्रेजी शराब बरामद हुआ। इसके साथ ही तस्करो द्वारा बताया गया कि यह शराब उपेन्द्र कुमार सिंह पुत्र चन्द्रदेव सिंह निवासी थाना रॉबर्ट्सगंज द्वारा अपने साथी छोटू पुत्र अज्ञात निवासी दिग्धी, थाना सदर, जनपद वैशाली बिहार व विशाल यादव पुत्र अज्ञात निवासी हाजीपुर वैशाली बिहार से फोन पर वार्ता कर सेटिंग से दिया जाता है जिससे यह शराब वाहन स्वामी अरुण कुमार राय पुत्र शिवनाथ राय निवासी मुजफ्फरपुर बिहार के पिकअप वाहन से लेकर जा रहे थे।
इन वांछित आरोपी अरुण कुमार राय पुत्र शिवनाथ राय निवासी बसैली बाबूराम लोचहन जनपद मुजफ्फरपुर बिहार , छोटू पुत्र अज्ञात, निवासी दिग्धी थाना सदर जनपद वैशाली बिहार और विशाल यादव पुत्र अज्ञात निवासी कोनहराघाट हाजीपुर थाना सदर जनपद वैशाली बिहार की तलाश में पुलिस जुटी है।
बरामदगी:- आफिसर्स च्वाइस टेट्रा 180 ML का 1717 पैकेट व 8PM का 180 ML कुल 48 पैकेट अंग्रेजी शराब विस्की कुल- 1765 पैकेट व 21 बोतल में 750 ML अंग्रेजी शराब विस्की कुल 333.450 लीटर (कीमती करीब 3 लाख रुपया) बरामद, एक पिकअप वाहन संख्याः- BR 06 GG 1542, तीन मोबाइल व जामा तलाशी से कुल 12150 रुपया बरामद किया।
इन शराब तस्करो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह,उप निरीक्षक धर्मनारायण भार्गव, उप निरीक्षक रामलोचन, उप निरीक्षक राजेश दूबे , शैलेन्द्र नारायण मिश्र, अखिलेश कुमार व सत्येन्द्र कुमार शामिल रहे।






