अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर विकास खण्ड के बिच्छी गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ के लिए आज कलश यात्रा निकाली गई,जिसमे सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। यह कलश यात्रा शिव मंदिर से निकलकर शिवमूरत मौर्या के तालाब से जल भरकर पूरे गांव का परिक्रमा करते हुए मन्दिर परिसर में समाप्त हुई।
आयोजक रमेश यादव ने बताया कि 19 से 26 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक होगा। वही श्रीमद्भागवत कथा के 26 फरवरी समापन पर भंडारा का आयोजन किया गया है।
वही भागवत कथा के दौरान कथावाचक मनमोहन दास महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की महिमा अपरम्पार है, उनकी लीलाएँ हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। कहा कि गीता का उपदेश हमें यह सिखाता है कि जीवन में हमें अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और भगवान की भक्ति में लीन रहना चाहिए। कथावाचक ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा हमें भगवान श्रीकृष्ण की महिमा और उनकी लीलाओं के बारे में बताती है, और हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने आगे कहा हमें अपने जीवन में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और प्रेम को अपनाना चाहिए, और उनकी लीलाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस कलश यात्रा में कथावाचक मनमोहन दास के साथ चन्द्रभूषण यादव, शम्भू सिंह, राजेश यादव, जगरनाथ बियार ,राम जियावन बियार, सन्तोष गुप्ता, कामता प्रसाद यादव एडवोकेट, राजेश यादव एडवोकेट, जितेन्द्र शर्मा, राजू मौर्या , अमरजीत विश्वकर्मा , प्रेम नाथ वर्मा के साथ सैकड़ो भक्तगण शामिल रहे।







