भैसवार गांव में चकबन्दी की अनियमितता को लेकर जिलाधिकारी से मिला भाकियू लोकशक्ति का प्रतिनिधि मण्डल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

चकबन्दी बन्दोबस्त अधिकारी मौके पर जाकर करेंगे समस्या का समाधान

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के घोरवाल तहसील क्षेत्र के भैसवार गांव में चल रही चकबन्दी में हो रही अनियमितता को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष बिरजू कुशवाहा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल आज जिलाधिकारी से मिला और समाधान की मांग किया। 

जनपद सोनभद्र के घोरावल तहसील में ग्राम भैसवार के चकबंदी में हो रही अनियमितता की शिकायत पर जिलाधिकारी ने प्रतिनिधि मण्डल के समक्ष चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी जगदीश को बुलाकर उन्हें यह निर्देशित किया कि, आप प्रतिनिधिमण्डल की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उसका निस्तारण करें ।

जिस पर चकबन्दी बन्दोबस्त अधिकारी जगदीश ने उक्त प्रतिनिधिमंडल के साथ घंटों अलग बैठकर उनके चकबंदी से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से सुना और सभी बिन्दुओं पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में विचार विमर्श किया।जिसके बाद चकबन्दी बंदोबस्त अधिकारी जगदीश नें प्रतिनिधि मंडल को इस बात के लिए आश्वश्त किया कि भैसवार गांव में मौके पर चलकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए चकबंदी से संबंधित सभी समस्याओं का नियमानुसार समाधान किया जाएगा।


इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार सिंह, जिला महासचिव संजय यादव, तहसील अध्यक्ष रामपाल पटेल , भाकियू लोकशक्ति के प्रदेश प्रमुख महासचिव बजरंगी कुशवाहा, करुणा शंकर शुक्ल मुख्य महासचिव बिन्धध्याचल मंडल, मीरजापुर के जिलाध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय, युवा जिला सचिव जसवन्त भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?