नौगढ़(चंदौली) तहसील में भ्रष्टाचार का मामला एक बार फिर सामने आया है। लेखपाल अरविंद कुमार पर आरोप है कि उन्होंने विशेषरपुर गांव के श्याम सुंदर से अंश निर्धारण के नाम पर ₹5000 की मांग की। जब पीड़ित ने बोला साहब मेरे पास बस ₹500 है तो परंतु लेखपाल ने साफ कह दिया कि ₹5000 चाहिए, नहीं तो काम नहीं होगा।
इससे पहले भी लेखपाल का ऑडियो हुआ था वायरल
इस मामले ने तहसील में भ्रष्टाचार की जड़ों को एक बार फिर उजागर किया है। इससे पहले भी लेखपाल अरविंद कुमार का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक व्यक्ति से रिश्वत मांगते सुनाई दिए थे। इसके अलावा, अधिवक्ता बाबूलाल शर्मा के साथ दुर्व्यवहार का मामला भी सामने आया था, जिसके बाद अधिवक्ता ने न्यायिक कार्य से विरत होने का फैसला किया था।

लेखपाल पर दो बार रिश्वत मांगने का आरोप फिर भी नहीं हुआ कोई कार्यवाई
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यानंद तिवारी ने कहा है कि जब तक दोषी लेखपाल को निलंबित कर उसके खिलाफ कार्यवाई नहीं किया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि तहसील में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो चुकी हैं कि बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है। और लोगों में आक्रोश भी है लोगों को अपने छोटे छोटे कम करने के लिए रिश्वत देना पड़ रहा है








