गणतंत्र दिवस पर 114 पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित की गयी भव्य रैतिक परेड

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, चुर्क में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि समाज्य कल्याण राज्यमन्त्री संजीव कुमार गोंड द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी गयी।

मुख्य अतिथि द्वारा परेड के निरीक्षण हेतु पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व परेड कमाण्डर प्रथम उपाधिक्षक अमित कुमार के साथ वाहन पर सवार होकर भव्य रैतिक परेड का निरीक्षण किया गया।

परेड के प्रथम कमाण्डर पुलिस उपाधिक्षक अमित कुमार, द्वितीय कमाण्डर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस बृजेश दूबे व तृतीय कमाण्डर उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस योगेन्द्र नाथ सिंह यादव रहे।

मुख्य अतिथि द्वारा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई एवं जनपदीय पुलिस की कानून व्यवस्था सहित मानवीय सरोकार व सहायतार्थ किये जा रहे विभिन्न कार्यों की काफी सराहना की गयी तथा लोगों से सामाजिक दायित्वों में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया।

जनपदीय पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस के कुल 114 अधिकारी व कर्मचारीगण मो0 नदीम प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत वाचक, पुलिस अधीक्षक प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता थाना कोन, प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय थाना राबर्ट्सगंज, निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा प्रभारी स्वाट, निरीक्षक संजीव कुमार सिंह आईजीआरएस सेल, निरीक्षक नागेश सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल, उप निरीक्षक सूर्यभान सिंह थानाध्यक्ष माँची, उप निरीक्षक कमलनयन दुबे , उप निरीक्षक आशीष कुमार पटेल चौकी प्रभारी डाला, उप निरीक्षक रामलोचन थाना ओबरा, उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह चौकी प्रभारी रेनूसागर, उप निरीक्षक श्री राजेश जी चौबे चौकी प्रभारी रेणुकूट, उप निरीक्षक वंशनारायण चौकी प्रभारी बागेसोती, उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी चकरिया, थाना कोन, उप निरीक्षक सविता सरोज महिला थाना राबर्टसगंज, 37 मुख्य आरक्षी, 02 महिला मुख्य आरक्षी, 40 आरक्षी, 19 महिला आरक्षियों सहित 23 ग्राम प्रहरियों व 16 व्यक्तियों को पुलिस कार्यों में सहयोग व समाजसेवी के रुप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

इस दौरान जनपद न्यायाधीश रवीन्द्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी बीएन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व प्रतिसार निरीक्षक मो0 नदीम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?