जिलाधिकारी एकादश ने कड़े मुकाबले में विधायक एकादश को 9 रन से हराया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। विधायक खेल महाकुम्भ में आज विधायक एकादश व जिलाधिकारी एकादश के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। विधायक एकादशी ने टॉस जीतकर जिलाधिकारी एकादश को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।

जिलाधिकारी एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में मात्र तीन विकेट खोकर 143 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिलाधिकारी एकादश की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने एक छक्के व 14 चौके की मदद से 44 बाल पर 74 रनों की पारी खेली तो वही उनका साथ देते हुए जेई दीपक तिवारी ने 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 18 बाल पर 31 रनों की पारी खेल कर अपनी टीम का स्कोर 143 रन पर पहुंचाया। विधायक एकादश की तरफ से आनन्द चौबे ने 2 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट तो वही राम सिंह ने 2 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट चटकाए।

वही विधायक एकादश ने लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खो कर 134 रन ही बना सकी। विधायक एकादश की तरफ से राजेश चौबे ने 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 24 बाल पर 48 रन तो वही नवल वाजपेई ने 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 14 बाल पर 23 रन की पारी खेली फिर भी अपनी टीम को जीत नही दिला सके।

मैच में जिलाधिकारी एकादश की तरफ से शानदार ऑल राउंडर प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने 3 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए तो वही चौकी इंचार्ज रॉबर्ट्सगंज कमल नयन दुबे ने 3 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट चटकाकर अपनी टीम जिलाधिकारी एकादश को 9 रन से विजय दिलाई।


इसके बाद मैच में ऑल राउंडर प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को पूर्व सांसद राज्यसभा रामसकल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजय शेखर व भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने  मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?