एनआरएलएम द्वारा समूहों को बैंक ऋण वितरण करने की धीमी प्रगति पर सीडीओ ने जतायी नाराजगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सीडीओ ने समाज कल्याण अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने का दिया निर्देश

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सरकार योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को मिले इसके लिए सम्बंधित विभाग अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करे इसके साथ ही निर्माण कार्य निर्धारित समय और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाय। उक्त निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभाग मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से की समीक्षा करने के दौरान दिया।

जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में शासन की विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की बिन्दुवार सीएम डैशबोर्ड पर कार्यों की प्रगति की समीक्षा किया। उन्होंने शासन के निर्देश के क्रम में महत्वपूर्ण योजनाओं, परियोजनाओं, सेवाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से सीएम डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर बारी-बारी से समीक्षा किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से डीसी एनआरएलएम विभाग द्वारा समूह की महिलाओं को बैंकों द्वारा ऋण वितरण की प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने डीसी एनआरएलएम को कार्य पद्धति में सुधार लाने व ऋण वितरण के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दियें।

इसी प्रकार से मुख्य विकास अधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत धनराशि भुगतान की प्रगति की समीक्षा की, तो भुगतान की प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने निर्देश दियें।

समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाये, निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाये, निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गुणवत्ता के साथ अधूरे कार्याें को पूर्ण किया जाये, अन्यथा की स्थिति में जिस स्तर से कमी पायी जायेगी उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उच्च स्तर पर पत्राचार भी किया जायेगा।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के विभिन्न विभागों की सीएम डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से बारी-बारी से बिन्दुवार समीक्षा किया।

इस बैठक में जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?