अमित मिश्रा
सड़क दुघर्टना में पूर्व उप प्रधानाचार्य दयाशंकर लाल श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल।
सोनभद्र। सड़क दुघर्टना में जंग बहादुर सिंह इंटर कालेज शाहगंज के पूर्व उप प्रधानाचार्य दयाशंकर श्रीवास्तव (75वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के गौरीशंकर गांव के पास बुधवार को दयाशंकर श्रीवास्तव शिक्षक अपने खेत से घर की तरफ सायकिल से बनौरा जा रहे थे। इसी बीच मोटरसाइकिल सवार नें सामने से टक्कर मार दी । सायकिल सवार शिक्षक और मोटरसाइकिल सवार युवक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि शिक्षक को गंभीर अवस्था में परिजनों नें जिला अस्पताल इलाज के लिए ले गए। मोटरसाइकिल सवार घायल युवक को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक जमगांव का निवासी बताया जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि दुर्घटना के बाद राहगीरों एवं परिजनों द्वारा 112 नंबर पुलिस और 102 नम्बर पर फोन किया गया लेकिन काफी समय बाद भी दोनों एम्बुलेंस नहीं पहुँच सकी।







