पांच वैवाहिक जोड़ो की महिला थानाध्यक्ष ने किया काउंसिलिंग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत :सविता सरोज

छोटी-मोटी बातों व गलत फहमियों के कारण अलग हुए दम्पत्तियों को पुलिस द्वारा लगातार समझा-बुझाकर कराया जा रहा एक

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज द्वारा पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में पांच जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया। जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए। इसके अतिरिक्त 04 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गई।

काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह – समझौता कराते हुए साथ में रहने के लिए प्रेरित किया गया जिससे दोनों जोड़े हंसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये। जिस पर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?