15,000 दीपक से जगमगाएगा देव दीपावली पर छठ घाट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र) । सुर्य मंदिर से सेट सतत वाहिनी नदी के तट पर बने छठ घाट की साफ सफाई जोरों पर चल रही है कल शुक्रवार को होने वाले कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाने के लिए सन क्लब के पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार केसरी अपने सहयोगियों के साथ तैयारी में जोर-शोर से लगे हुए हैं।
अमित कुमार केसरी ने बताया कि लगातार 10 वे साल देव दीपावली मनाने के लिए तैयारी जोर शोर से कर रहे हैं इस वर्ष पूरा सतत वाहिनी नदी का घाट व भारतीय इंटरमीडिएट का खेल मैदान 15000 दीपों की टिमटिमाहट रोशनी से जगमगाएगा। तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र से मधुर मधुर देव दीपावली से संबंधित गीत गुंजेंगे क्षेत्र से हजारों महिला व पुरुष देव दीपावली मनाने के लिए भाग लेंगे। इस मौके पर विंढमगंज केसरी परिवार के सहयोग से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। पूरे कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी, ग्राम प्रधान तारा देवी, केसरी समाज के अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी इत्यादि लोग लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?