जीप के धक्के से बाइक सवार समेत दो घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

शक्तिनगर (उत्तर प्रदेश) । बीना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत सोमवार सुबह लगभग 11 बजे कोहरौल बाजार मे मुख्य हाइवे पर कमांडर जीप के धक्के से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हों गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से घायल युगों को अटल अस्पताल में भर्ती कराया। उप निरीक्षक सदाशिव राय व डॉक्टरों के मुताबिक बाइक सवार 26 वर्षीय अनुज कुमार पुत्र रामबली निवासी पनौली देवरिया खुर्द कों सर व पैर मे गंभीर चोट की वजह से ट्रामा सेंटर बैढ़न के लिए रेफर कर दिया है। वही बाइक चालक कमलेश पुत्र महेन्द्र निवासी घुमा विंढ़मगंज कों हल्की चोट आयी है। जानकारी के मुताबिक कमांडर जीप व बाइक सवार शक्तिनगर से बीना की तरफ आ रहे थे की कोहरौल बाजार के समीप आगे चल रही बाइक कों पीछे से आ रही तेज रफ़्तार कमांडर जीप चालक नें जोर दार टक्कर मार दिया।फिलहाल पुलिस परिजनों कों सूचित कर कमांडर जीप कों कब्जे मे लेकर जाँच पड़ताल मे जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?