अमित मिश्रा
सोनभद्र । मंगलवार को समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के अनुमोदन से त्रिपुरारी गौड़ निवासी ग्राम और पोस्ट बहुआर सोनभद्र को जिला कमेटी सोनभद्र में जिला उपाध्यक्ष नामित किया गया है ।







