आजीविका दीपावली मेला का मुख्य विकास अधिकारी ने किया शुभारम्भ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उप्र)। एनआरएलएम द्वारा आजीविका दीपावली मेला का शुभारम्भ विकास भवन प्रांगण में मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा किया गया।जनपद के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं  द्वारा समूह द्वारा उत्पादित विभिन्न प्रकार की सामग्रियां पंचगव्य लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, पंचगव्य दीपक, झालर, डिजाइनिंग लाइट विभिन्न प्रकार की मोमबत्तियां, अगरबत्ती, धूप बत्ती, रागी का लड्डू एवं अन्य सामग्रियां बिक्री हेतु स्टॉल पर लगाई गई है जो बाजार से कम दामों पर उपलब्ध है।

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने सामग्रियों का क्रय कर स्टाल लगाने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित भी किया।

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर , डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों के द्वारा सामग्रियों का क्रय करते हुए महिलाओं का उत्साह वर्धन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?