रन फॉर यूनिटी निकाल कर दिया एकता का सन्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। सरदार बल्लभ भाई पटेल के 150 वीं जयन्ती के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र द्वारा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे बतौर मुख्यअतिथि उ0प्र0 सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, जिलाध्यक्ष भाजपा नन्दलाल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजीव कुमार गोंड ने कहा कि भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल जी ने देश की आजादी के समय महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसमें 500 रियासतो को एक कर देश बनाया। कि सरदार पटेल की जयंती और दीपावली एक ही दिन आने के कारण इस वर्ष रन फॉर यूनिटी का आयोजन 29 अक्टूबर को किया गया। उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी सूझबूझ से देश को एकता के सूत्र में बांधा। आज धन्वंतरि जयंती है। आज कितना सुखद दिन है। इस देश का स्वास्थ्य का ध्यान आजादी के साथ सरदार पटेल ने रखा था। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी विरासत को संरक्षित करने के लिए इस दौड़ की शुरुआत की। और कहा कि धारा 370 हटाकर प्रधानमंत्री मोदी ने देश को एकसूत्र में बांधने का काम किया है। उन्होंने 500 से अधिक रियासतों को एकत्र कर देश की एकता को सुनिश्चित किया।
इस मौके पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनु0मो0 अजीत रावत, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, बलराम सोनी, अनिल सिंह, अतुल पाण्डेय, संतोष शुक्ला, बृजेश श्रीवास्तव, रमेश जायसवाल, रविन्द्र केशरी, अनुपम तिवारी, अशोक भारती सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?