बजाज ने विश्व की प्रथम सीएनजी बाइक फ्रीडम व पल्सर की लांचिंग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

राज्यमंत्री ने धनतेरस पर ग्राहकों को चाबी देकर दी शुभकामनाएं

सोनभद्र। धनतेरस के शुभ अवसर पर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड द्वारा सिंह बजाज पर फ्रीडम सीएनजी बाइक का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर सिंह ऑटो एजेंसी के पार्टनर ई रमेश सिंह ने बताया कि यह विश्व की पहली सीएनजी बाइक है जो 1 किलो सीएनजी में 115 किलोमीटर का माइलेज देती है इसके साथ ही साथ पर्यावरण के दृष्टि से भी बहुत ही अनुकूल है।

इस अवसर पर राज्यमंत्री द्वारा ग्राहकों को अपने हाथों द्वारा प्रथम 10 कस्टमर को सीएनजी बाइक की डिलीवरी भी दी गई।
श्री सिंह ने बताया कि बजाज फ्रीडम 125 सीसी पल्सर ग्राहकों को वेहद ही पसंदीदा साबित होगी।


इस अवसर पर उनके साथ जिला पंचायत सदस्य चुर्क मोहन सिंह कुशवाहा ,आशुतोष चतुर्वेदी, रजत रमेश,अशोक कुमार सिंह एवं शोरूम के मैनेजर अशोक गुप्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?