अजीत रावत बने झारखण्ड राज्य के विधानसभा डाल्टेनगंज के प्रवासी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं में हर्ष दी बधाई

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के विभिन्न पदों के दायित्वों को निर्वहन करने पर मिली जिम्मेदारी

सोनभद्र(उप्र)। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा काशी प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत को झारखंड प्रदेश में विधानसभा सीट डालटेनगंज का प्रवासी बनाए जाने पर अनुसूचित जाति मोर्चा काशी क्षेत्र के पदाधिकारी में खुशी की लहर है।

बताते चलते हैं कि पूर्व में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा उसके विभिन्न पदों पर निर्वहन करते हुए श्री रावत द्वारा संगठन के कार्यों को समर्पित भाव व निष्ठा से काम करते चले आ रहे हैं।

श्री रावत द्वारा पूर्व में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला संयोजक, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के जिले के मंत्री के रूप में दायित्व सम्भाल चुके है।  वह वर्तमान में क्षेत्रीय अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख का दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं ही 2021 में कोरोना काल में जिला संयोजक के रूप में रहते हुए पूरे जिले में दवाइयां व राशन बांटने का काम किया। 

इसके साथ ही अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन के सह संयोजक अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन सोराव प्रयागराज के सह संयोजक के रूप में मंडल प्रवासी व मंडल प्रभारी के रूप में काम किए हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?