पीएमजीएसवाई की सड़कों का मानक के विपरीत हो रहा निर्माण: अभिषेक सिंह चन्देल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पीएमजीएसवाई की सड़को में चल रहा भ्रष्टाचार का खेल

भाजपा की सदस्यता अभियान के दौरान ग्रामीणों ने जिला उपाध्यक्ष से की शिकायत

सोनभद्र(उप्र)। जनपद में ग्रामीण इलाकों में पीएमजीएसवाई द्वारा ग्रामीण सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार का खुला खेल विभागीय अधिकारी ठेकेदार द्वारा खेला जा रहा जिसकी शिकायत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह चन्देल ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से किया है।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह चंदेल ने बताया कि संगठन के सदस्यता महापर्व कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र भ्रमण करते हुए जब वह चतरा बंजरिया मार्ग पर सदस्यता कर रहे थे। इस दौरान क्षेत्र के लोगों द्वारा बताया की पीएमजीएसवाई द्वारा सड़क निर्माण से जुड़ी नाली का निर्माण किया जा रहा है, जिसमे अन साइज लोकल पत्थर का प्रयोग किया जा रहा है और सीमेंट और बालू की जगह भस्सी से जोड़ाई किया जा रहा है।

इस शिकायत के बाद जिला उपाध्यक्ष द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया जिसमें वहां की वीडियोग्राफी एवं फोटो वगैरा सब लिया गया और वहां पर देखा की खुलेआम अनसाइज लोकल बोल्डरों द्वारा सड़क किनारे नाली का निर्माण किया जा रहा है। जिसमे खुलेआम सीमेंट बालू की जगह भस्सी से जुड़ईया किया जा रहा है। सड़क पर जो पुराने पुलिया है छोटे-मोटे उनको बस ऊपर से पेंट करके नया रूप दे दिया जा रहा है।

श्री चंदेल ने कहा कि विभाग के अधिकारियों से बात करने पर उनके द्वारा कहा गया कि उनको इसकी जानकारी नहीं है, जबकि साइड पर अधिकारीयों के देखरेख मे काम होना चाहिए। संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बाद ठेकेदारों द्वारा मजदूर लगाकर भस्सी से जुड़ी हुई नाली को तोड़ा जा रहा था जिस पर ग्रामीण खफा हो गए और उन्होंने काम को बंद कर दिया कि जब तक अधिकारी और जिलाधिकारी जाकर मौके का निरीक्षण नही कर लेते और ठेकेदार और विभाग के ऊपर कार्यवाही नहीं होती तब तक जो यह नाली भस्सी से जोड़ा गया है इसको वह लोग नहीं तोड़ने देंगे।

श्री चन्देल ने बताया इस पूरे भ्रष्टाचार के खेल के बारे में उन्होंने वहां बनाई गई वीडियो और फोटो जिलाधिकारी और मुख्य अधिकारी को भेज दिया है और इस प्रकरण में जांच कर संबंधित विभाग और संबंधित ठेकेदार फर्म के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस मामले में जिले स्तर से कार्यवाही नही की जाती है तो जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि इस पूरी सड़क जो की 8 किलोमीटर बनाई गई है करोड़ों रुपए प्रति किलोमीटर जिस पर लागत है। इस पूरे सड़क की जांच शासन स्तर से करवाया जाऐगा और विभागीय अधिकारी और निर्माण फर्म के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराया जाएगा। श्री चन्देल ने कहा कि ऐसे अधिकारी जो की भ्रष्टाचार कर सरकार की छवी को बदनाम कर रहे हैं उनके उपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?