जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

सोनभद्र(उप्र)। जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय व थानों पर जन शिकायतें सुनी गई।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं व शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया। 

जनपद के सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई व महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित व शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो साथ ही निर्देशित किया गया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।


जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय व थाना पर जन सुनवाई करते हुए प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?