रोडवेज चालक की अज्ञात बदमाशो ने गोली मार की हत्या,जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आरबी द्विवेदी

एटा (यूपी)। जिले में अज्ञात हमलावरों ने रोडवेज चालक को रास्ते में घेर गोली मारकर मौत के घाट उतारा, क्षेत्र में दहशत का माहौल,पुलिस जांच में जुटी,

बेखौफ अज्ञात हमलावर गोली मार मौके से हुए फरार,सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भरी पुलिस फोर्स,

गंभीर घायल व्यक्ति को तत्काल कराया मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में एडमिट, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस,

घटना की सूचना मिलते ही एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचे एटा एसएसपी श्याम नारायण सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह उसके बाद घटनास्थल पहुंचकर घटना का किया निरिक्षण,

डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच घटना की बारीकी से कर रही है जांच पड़ताल,

मृतक व्यक्ति बबलू कश्यप पुत्र नेपाल सिंह रोडवेज मे चालक के रूप में करता था नौकरी, देर रात ड्यूटी कर लौट रहा था वापस अपने घर,

मृतक बबलू के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम हाउस,

थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के न्यू रेवाड़ी मोहल्ला वीरपाल की चक्की के पास का है पूरा मामला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?