राजन
विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने के बाद बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
मीरजापुर विंध्याचल धाम में पहुँचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव के डीएनए में ही हिंदू विरोधी है । आज तक हिंदुओं ने कहीं प्रहार नहीं किया, कभी दंगा नहीं किया। जब भी दंगा हुआ मुसलमानों ने किया। यह राहुल गांधी अखिलेश यादव के समर्थन से किया।
गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं यही कहता हूं कि भारत का जब बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ । मैं अखिलेश यादव से पूछना चाहता हूं कि जो कह रहे हैं रुट पर क्यों गए? उसका परमिशन था कि नहीं था? कहा कि अखिलेश यादव के डीएनए में ही हिंदू विरोधी है। क्योंकि उनके पिताजी ने कार सेवकों पर गोली चलवाई थी । कहा कि जब बंटवारा ही हुआ हिंदू और मुसलमान पर हुआ। कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने कहा था कि पूरी मुस्लिम पापुलेशन पाकिस्तान चली जाय और पाकिस्तान से हिंदू भारत आ जाए। बाबा साहब की बात को नेहरू ने नहीं माना ।
अखिलेश यादव कहते हैं कि रुट तय हुआ कि नहीं, क्या इसी दिन के लिए बंटवारा हुआ था । कि मुझे किस रुट पर जानी है या नहीं । मां दुर्गा के प्रतिमा के विसर्जन के लिए अब रूट तय करके जाएंगे ।
उन्होंने कहा कि पूछना हैं तो पूछो मुसलमान से जिस नालायक ने हमारे गोपाल को गोलियों से भून डाला, आपकी जुबान, राहुल गांधी की जुबान बंद हो जाएगी क्योंकि आपको मुसलमान का वोट चाहिए इसलिए आपको हिंदू – मुसलमान दिख रहा है ।







