विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये गए मॉडलों का डीआईओएस ने किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में बच्चों का भविष्य है उज्जवल : संतोष

छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

सोनभद्र(यूपी)। जनपद मुख्यालय स्थित आदर्श इंटर कॉलेज  में समग्र शिक्षा के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।प्रदर्शनी में प्रतिदर्श मॉडल का जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया।

प्रदर्शनी में विद्यालय की जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये गए मॉडलों का निरीक्षण व मूल्यांकन डॉ मंजू सिंह, महेंद्र कुमार तथा जावेद अंसारी द्वारा किया गया। प्रदर्शनी के समापन में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा बच्चों को प्रेरणा पूर्वक आशीर्वाद दिया गया उसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार द्वारा बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरण करने के बाद सबका आभार व्यक्त किया गया।

प्रदर्शनी में विद्यालय के अमरेंद्र कुमार सिंह , उपेंद्र प्रताप सिंह, विनीत कुमार , महेश चंद्र, राजेश केसरी, सुशील मिश्रा , इंद्रेश कुमार गुप्ता, फूल सिंह , राजेश उपाध्याय, शिवानी , रिंकी , कंचन , वरुण चतुर्वेदी आदि लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?