दैनिक योग से मनुष्य अपने को रख सकता है स्वस्थ:रूबी प्रसाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जागृति योग संस्थान के तृतीय वार्षिक  समारोह

सोनभद्र(यूपी)। जागृति योग संस्थान के तृतीय वार्षिक समारोह के तत्वावधान में योग संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद तथा महिला थाना प्रभारी सविता सरोज के द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम शुभारम्भ किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम योग संस्थान की संचालिका अनीता गुप्ता एवं तलविंदर भण्डारी द्वारा नटराज स्तुति प्रस्तुत किए गए तत्पश्चात योग संस्थान की छात्राओं द्वारा योग प्रस्तुति व योग नृत्य प्रस्तुत किया गया।

विगत एक वर्ष में जिन भी बहनों ने योग से अपने स्वास्थ्य लक्ष्यों को प्राप्त किया ,उन्हें मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत किया गया । जिसमें शालिनी पाण्डेय द्वारा दो माह में 14 kg वजन कम करके अद्भुत प्रदर्शन किया जिस कारण पुरस्कृत किया गया।

इसी प्रकार नमिता सिंह ,आकांक्षा, तरु भंडारी ,मान्या जायसवाल, आदि ने अपनी स्वास्थ्य समस्या को दूर किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में डॉ वीणा सिंह, डॉ नम्रता सिंह , डॉ मीनाक्षी सिंह, बीना गुप्ता ,भारती गुप्ता ,निधि गुप्ता तथा पतंजलि योग समिति से जुड़ी बहनें सम्मिलित रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?