Trending News
ओबरा में 21 हजार दीपों से जगमगाएगा देव दीपावली महोत्सव, भजन और भोजपुरी गीतों की बहेगी सरिता गांव के एक शिविर ने लौटाई 28 लोगों की रोशनी: सोनभद्र में लगा निःशुल्क नेत्र शिविर सोनभद्र में धान खरीद पर घमासान: 18 साल पुराना क्रय केंद्र बंद होने से भड़के किसान, आंदोलन की चेतावनी चंदौली में संगठन मजबूत करेगी विंध्य समता समाज पार्टी, नौगढ़ की बैठक में जिला कमेटी बनाने पर चर्चा, बूथ और गांव स्तर तक काम करने की बात पाइपलाइन बिछाने के बाद नहीं हुई सड़क की मरम्मत, गड्ढों में तब्दील हुई सड़क से ग्रामीण परेशान सिरी आश्रम बौद्ध विहार में आयोजित हुआ वर्षावास समारोह, आदिवासियो में वितरित किया गया राशन सामग्री

ग्रामीणों की पहल पर 34 मवेशियों सहित एक पशु तस्कर गिरफ्तार, अन्य की तलाश जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

पुलिस ने वध हेतु जा रहे मावश्यों को तस्करों से छुड़ाकर ग्रामीणों की सुपुर्द की में दिया

विंढमगंज(सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल व पहाड़ों से लगे ग्राम पंचायत हरना कछार में बीते सोमवार की रात्रि में गोंड-पनिका तिराहे पर ग्रामीणों ने स्थानीय थाना को सूचना देने के पश्चात पुलिस की मौजूदगी में 34 मवेशियों को ले जा रहे पशु तस्कर को घेराबंदी करके दबोचने का प्रयास किया जिसमें एक पशु तस्कर पकड़ा गया तथा अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब रहे। 

वही पुलिस ने पकड़े गए पशु तस्कर को अपने कब्जे में कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया तथा मवेशियों को सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय ग्रामीणों में सुपुर्द कर दिया गया।


ग्रामीणों की माने तो जंगल पहाड़ व झारखंड से सटे थाना क्षेत्र होने के कारण जंगली रास्तों से सैकड़ो की तादात में मवेशियों का खेप रात्रि के अंधेरे में इलाके  केकुडवा, हरनाकछार, सलैयाडीह, धरती डोलवा, बुटबेढवाा के कुछ ग्रामीणों द्वारा मोटी रकम लेकर के जंगली रास्तों से पुरी निगरानी में झारखंड बार्डर में प्रवेश कराया जाता है।


बीते सोमवार की रात्रि में हरना कछार ग्राम पंचायत में स्थित सुखड़ा बंधी के पश्चिम के जंगली रास्तों से मवेशियों का एक जत्था गांव के पगडंडी रास्ते से होकर गुजर रहा था कि ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के पश्चात पुलिस की मौजूदगी में मवेशियों को पनीका-गोंड बस्ती तिराहे के पास रोका, जिससे पशु तस्करों में अफरा तफरी मच गई।

पुलिस ने घेराबंदी करके पशु तस्करों को पकड़ने का प्रयास करने लगे हैं, इसी बीच पशु तस्कर रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर इधर-उधर भागने लगे पकड़े जाने के क्रम में एक पशु तस्कर शीतल साहू पुत्र स्वर्गीय बेगु साहू निवासी बीरबल थाना धुरकी जिला गढ़वा झारखंड को पकडा गया। पुलिस ने पकड़े गए पशु तस्कर को थाने पर लाकर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई तथा फरार हुए पशु तस्करों को पकड़े गए पशु तस्कर के निशान देही पर पकड़ने का पूरा प्रयास कर रही है। इसके साथ ही मौके से बरामद 34 मवेशियों को ग्रामीणों में रख रखाव हेतु सुपुर्द किया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1568
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?