एक पशु तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जनपद में पन्नूगंज थाना पुलिस ने आज एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई किया है।

पशु तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रुरता अधिनियम से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित आरोपी पीयूष चतुर्वेदी पुत्र राकेश चतुर्वेदी निवासी ग्राम नाको थाना पन्नूगंज को आज  गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।

इस आरोपी को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पाण्डेय, का0 मंजय मौर्या और का0 रामजीत बिन्द शामिल रहे।

    IMG 20260928 WA0019
    IMG 20260928 WA0020

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1544
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?