श्रीराम कथा में भागवत गीता फाड़ने पर हिन्दूवादी संगठनों ने किया हंगामा, एक युवक पर केस दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अशोक

ईसाई मिशनरी से जुड़े लोगों पर गीता फाड़ने का आरोप

कौशाम्बी। जिले में राम कथा के दौरान उस वक्त जमकर हंगामा शुरू हो गया जब कुछ लोगो ने भागवत गीता को फाड़ दिया। राम कथा में भागवत गीता फाड़ने की खबर जैसे ही हिंदूवादी संगठनो को हुई तो सैकड़ो कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे।

संदीपन घाट पर चल रही राम कथा मे भागवत गीता फाड़ने के मामले में हिंदूवादी संगठन के विरोध के बाद पप्पू सरोज नामक युवक पर बडेगांव थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

हिंदुवादी संगठनों का आरोप है कि राम कथा में ईसाई मिशनरी से जुड़े लोगों ने भागवत गीता को फाड़ा है। जिस मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नही कर रही है। वहीं हंगामे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर जांच पड़ताल के कार्रवाई में जुट गई।

राम कथा वाचक प्रवीण कृष्ण दीक्षित ने बताया कि लोगो ने भागवत गीता फाड़ कर हमारी आस्था को ठेस पहुंचाई है। जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नही होगी तब तक वह राम कथा का पाठ नही करेंगे। वहीं इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के सहमंत्री वेद प्रकाश सत्यार्थी ने घटना को लेकर कड़ा ऐतराज जताया है। पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर भागवत गीता फाड़ने वाले सभी आरोपियों को नही गिरफ्तार किया तो वह सड़को पर उतर कर उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बड़ेगांव का है। जहां शारदीय नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पंडाल में राम कथा चल रही है। जहां कुछ अराजकतत्वों ने भागवत गीता को ही फाड़ कर बखेड़ा खड़ा कर दिया। जिससे ग्रामीणों में भी आक्रोश है। वहीं पुलिस अधिकारियों की ओर से इस मामले में अभी तक कोई बयान भी सामने नही आया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?