नाली के अभाव में घरो गंदा पानी बह रहा सड़कों पर, पैदल चलना मुश्किल ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बद्री प्रसाद गौतम

सलखन (सोनभद्र)। सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन मुनगा टोला मुख्य सम्पर्क मार्ग के किनारे बस्ती के घरो का सम्पूर्ण पानी नाली के आभाव में सड़कों पर बहने से जहाँ सड़क गड्ढो में तब्दील होने के साथ जगह जगह जल जमाव हो जाने से जहाँ आम जनमानस पैदल चलने

मुश्किलों का सामना करने के साथ साथ छोटे बड़े वाहनो के गंदा पानी का छिटा पड़ने सबसे अधिक समस्या उत्पन्न हो गई हैं।जब कि इस सम्बंध में सम्बंधित विभागीय अधिकारी समेत प्रधान को भी दर्जनों बार अवगत कराने के पश्चात भी आज तक कोई पहल नहीं किया गया है।
उक्त सम्बंध में रामा पूर्व प्रधान, नामवर, नागेश्वर, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, कृष्ण गिरी, मनू, रमेश, मुलचंद इत्यादि लोगों ने जिला अधिकारी से स्थलीय निरिक्षण करा कर उचित कार्यवाही की माग किया है।

Leave a Comment

1349
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?