घर के छतों पर रखें फ्रीजर में मिला मांस, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

गौकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस मिला मांस जांच के लिए भेजा

सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल

मिर्जापुर। जनपद में शहर कोतवाली के रामबाग मोहल्ले में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के घरों की छत पर रखे फ्रीजर में मिले मांस को जांच के लिए भेजा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सैंपल जांच के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने पर जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मिर्जापुर में आज सुबह-सुबह एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति मांस काटते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होते ही भाजपा और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ने मामले में पुलिस को अवगत कराया इसके बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स रामबाग मोहल्ले में पहुंची जहां पर कुछ घरों में छत के ऊपर रखे फ्रीजर में मांस के टुकड़े मिले , मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मांस के टुकड़े के सैंपल को कलेक्ट किया है और उसे जांच के लिए भेजा गया भाजपा नेता मनीष गुप्ता ने बताया कि जब एक मकान पर छापा मारा गया तो वहां रह रही महिला ने बताया कि यहां सभी करो घरों में मांस मिल जाएगा इसके बाद अन्य घरों में भी तलाशी ली गई साथ ही बूचड़खाने में भी जांच के लिए टीम गई जहां भी जानवरों की हड्डी और मांस मिले हैं लोगों के घरों में अवैध विद्युत कनेक्शन और पानी का कनेक्शन भी पाया गया है प्रशासन से मेरी यही अनुरोध है कि ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लोगों के घरों में जानवर के मांस मिले हैं जिन्हें सैंपल के लिए भेजा जा रहा है जांच के बाद मुकदमा लिखकर कठोर कॉलोनी कार्रवाई की जाएगी वायरल वीडियो को भी उन्होंने बताया कि संज्ञान लिया गया है। मामले में अभी तक 7 से 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है मांस गाय का था या किसी और जानवर का यह तो जांच के बाद पता चलेगा परंतु जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा

पहले वायरल वीडियो होने और उसके बाद जांच में लोगों के घरों में मांस मिलने पर जनपद में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों की माने तो यहां पर यह कारोबार काफी वर्षों से बिना किसी रोक टोक के जारी है । अब देखना यह है कि पुलिस मामले में क्या कार्रवाई करती है

Leave a Comment

1444
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?