मुरी एक्सप्रेस में 50 किलो गांजा बरामद, जांच में जुटी जीआरपी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मिर्जापुर। जम्मूतवी – सम्भलपुर तक जाने वाली मुरी एक्सप्रेस में जीआरपी द्वारा लावारिस रूप में रखा 50 किलो गांजा बरामद किया जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताया जा रहा है।

बताते चले कि अभी तक ट्रेन से शराब , प्रतिबंधित कछुवा , हवाला का पैसासहित अन्य अवैध मादक पदार्थो को तस्करी की जाती रही है ,जिसमें अब गांजा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर दिया है।

आज जीआरपी चुनार ने टाटानगर-मुरी एक्सप्रेस ट्रेन से 50 किलो गांजा बरामद किया है। यह गांजा लावारिस हाल में मिला था और इसकी कीमत 12 लाख रुपये से अधिक है।

रेलवे पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और गांजे की तस्करी में शामिल लोगों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह ऑपरेशन जीआरपी चुनार के लिए एक बड़ी सफलता है और इससे अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ लड़ाई में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?